Story

Kindness Hindi Story

“एक गरीब लड़का अपनी पढाई पूरी करने के लिए घर-घर जाकर सामान बेचता था| वह खुद ही मेहनत करके पैसे कमाकर अपनी पढाई करता था| एक दिन सामान बेचते समय रास्ते में बहुत भूख लगी| उसने मन में सोच लिया कि अगला जो भी घर आयेगा वह वहां से कुछ खाना मांग लेगा|

अगले घर पर पहुँचते ही एक औरत ने दरवाजा खोला| खाना मांगने की उस लड़के की हिम्मत ही नहीं हुयी| बस वह सिर्फ एक गिलास पानी ही मांग सका| उस औरत ने उस लड़के की तरफ देखा और वह उसके चेहरे को देखकर समझ गयी कि उसे भूख लगी है| वह अंदर गयी और एक बड़ा गिलास दूध ले आयी| लड़के ने पूरा दूध पिया और महिला से कहा “मैं आपका यह एहसान कैसे चुका सकता हूँ?”

 औरत ने कहा “तुम्हे कुछ भी चुकाने की ज़रूरत नहीं है| मुझे मेरी माँ ने बचपन में सीखाया था कि किसी की मदद के बदले कुछ भी मत लेना|”

यह सुनकर लड़के ने कहा “आपने मेरी बिना किसी स्वार्थ के मदद की है| इसके लिए मैं आपको दिल से धन्यवाद करता हूँ” और वह लड़का महिला की बात से वह बहुत प्रभावित हुआ| और इतना प्रेरित हुआ कि कुछ सालों बाद वह डॉक्टर बन गया|

कई साल बीत गए| अब वह बहुत ही अनुभवी डॉक्टर हो गया था| एक दिन वही महिला बहुत बीमार हो गयी| छोटे-मोटे डॉक्टरों ने इलाज करने से ही मना कर दिया| क्यूंकि उनको महिला की बीमारी का समझ ही नहीं आ पा रहा था| बाद में उस महिला को बड़े शहर के हॉस्पिटल में ले जाया गया| जहाँ उसकी बीमारी का सही इलाज करने के लिए शहर के एक बहुत ही होनहार और अनुभवी डॉक्टर को बुलाया गया| डॉक्टर जैसे ही महिला के पास आया उसने तुरंत उस महिला को पहचान लिया कि यह तो वही महिला है जिसने मुझे एक बार भूखे होने पर दूध पिलाया था| डॉक्टर ने उस महिला सही सम्भव इलाज किया| काफी प्रयास और महिला के सहारे से बीमारी को ठीक करने में मदद मिली|

पूरी तरह से ठीक होने के बाद महिला के पास हॉस्पिटल का बिल आ गया| उस बिल से वह महिला बहुत ही ज्यादा चिंतिंत थी| वह यह सोचकर पहुत ही परेशान हो रही थी कि उसकी पूरी जिंदगीभर की कमाई चली जाएगी| पता नहीं वह आगे कैसे आर्थिक समस्या को झेल पायेगी| आखिर उसने हिम्मत करके बिल को खोला| बिल पढ़ते ही वह आश्चर्यचकित हो गयी क्यूंकि उसमे लिखा हुआ था “आपका बिल एक गिलास दूध से चूका दिया गया है|”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *