है अन्धेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है? – Harivansh Rai Bachchan
है अन्धेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है?
कल्पना के हाथ से कमनीय जो मंदिर बना था,
भावना के हाथ ने जिसमें वितानो को तना था,
स्वप्न ने अपने करों से था जिसे रुचि से सँवारा,
स्वर्ग के दुष्प्राप्य रंगो से, रसों से जो सना था,
ढह गया वह तो जुटा कर ईंट, पत्थर, कंकडों को,
एक अपनी शांति की कुटिया बनाना कब मना है?
है अन्धेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है?
बादलों के अश्रु से धोया गया नभनील नीलम,
का बनाया था गया मधुपात्र मनमोहक, मनोरम,
प्रथम ऊषा की नवेली लालिमा-सी लाल मदिरा,
थी उसी में चमचमाती नव घनों में चंचला सम,
वह अगर टूटा हथेली हाथ की दोनों मिला कर,
एक निर्मल स्रोत से तृष्णा बुझाना कब मना है?
है अन्धेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है?
क्या घड़ी थी एक भी चिंता नहीं थी पास आई,
कालिमा तो दूर, छाया भी पलक पर थी न छाई,
आँख से मस्ती झपकती, बात से मस्ती टपकती,
थी हँसी ऐसी जिसे सुन बादलों ने शर्म खाई,
वह गई तो ले गई उल्लास के आधार माना,
पर अथिरता की समय पर मुस्कुराना कब मना है?
है अन्धेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है?
हाय, वे उन्माद के झोंके कि जिनमें राग जागा,
वैभवों से फेर आँखें गान का वरदान मांगा
एक अंतर से ध्वनित हो दूसरे में जो निरन्तर,
भर दिया अंबर अवनि को मत्तता के गीत गा-गा,
अंत उनका हो गया तो मन बहलाने के लिये ही,
ले अधूरी पंक्ति कोई गुनगुनाना कब मना है?
है अन्धेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है?
हाय, वे साथी की चुम्बक लौह से जो पास आए,
पास क्या आए, कि हृदय के बीच ही गोया समाए,
दिन कटे ऐसे कि कोई तार वीणा के मिलाकर,
एक मीठा और प्यारा ज़िन्दगी का गीत गाए,
वे गए तो सोच कर ये लौटने वाले नहीं वे,
खोज मन का मीत कोई, लौ लगाना कब मना है?
है अन्धेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है?
क्या हवाएँ थी कि उजड़ा प्यार का वह आशियाना,
कुछ न आया काम तेरा शोर करना, गुल मचाना,
नाश की उन शक्तियों के साथ चलता ज़ोर किसका?
किंतु ऐ निर्माण के प्रतिनिधि, तुझे होगा बताना,
जो बसे हैं वे उजडते हैं प्रकृति के जड़ नियम से
पर किसी उजडे हुए को फिर बसाना कब मना है?
है अन्धेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है?

Very nice design and excellent content material, practically nothing else we want : D.
I would like to thnkx for the efforts you’ve put in writing this web site. I am hoping the same high-grade website post from you in the upcoming also. In fact your creative writing skills has inspired me to get my own web site now. Actually the blogging is spreading its wings fast. Your write up is a good example of it.
Woah! I’m really digging the template/theme of this site. It’s simple, yet effective. A lot of times it’s hard to get that “perfect balance” between user friendliness and appearance. I must say you have done a awesome job with this. In addition, the blog loads very quick for me on Opera. Outstanding Blog!
What i don’t realize is in reality how you’re now not really much more well-appreciated than you might be now. You are so intelligent. You understand therefore considerably relating to this topic, produced me personally believe it from numerous numerous angles. Its like men and women are not fascinated unless it is something to do with Woman gaga! Your individual stuffs great. Always maintain it up!
Enjoyed reading through this, very good stuff, thankyou. “To be positive To be mistaken at the top of one’s voice.” by Ambrose Bierce.
Wow, awesome blog layout! How long have you been blogging for? you make blogging look easy. The overall look of your website is excellent, as well as the content!
Spot on with this write-up, I really think this web site needs way more consideration. I’ll probably be again to read way more, thanks for that info.
I like the efforts you have put in this, regards for all the great content.
Hey very nice website!! Man .. Excellent .. Amazing .. I will bookmark your web site and take the feeds additionally…I am satisfied to seek out so many helpful information right here within the post, we need work out extra strategies on this regard, thank you for sharing. . . . . .