Heart Touching Story for Wife And Husband
Heart Touching Story for Wife And Husband – Ek Bar Jaroor Padhe …
शादी की वर्षगांठ की पूर्वसंध्या पर पति-पत्नी साथ में बैठे चाय की चुस्कियां ले रहे थे।
संसार की दृष्टि में वो एक आदर्श युगल था।
प्रेम भी बहुत था दोनों में लेकिन कुछ समय से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि संबंधों पर समय की धूल जम रही है। शिकायतें धीरे-धीरे बढ़ रही थीं।
बातें करते-करते अचानक पत्नी ने एक प्रस्ताव रखा-
“मुझे तुमसे बहुत कुछ कहना होता है लेकिन हमारे पास समय ही नहीं होता एक-दूसरे के लिए।
इसलिए मैं दो डायरियाँ ले आती हूँ और हमारी जो भी शिकायत हो हम पूरा साल अपनी-अपनी डायरी में लिखेंगे।
अगले साल इसी दिन हम एक-दूसरे की डायरी पढ़ेंगे ताकि हमें पता चल सके कि हममें कौन सी कमियां हैं जिससे कि उसका पुनरावर्तन ना हो सके।”
पति भी सहमत हो गया कि विचार तो अच्छा है।
डायरियाँ आ गईं और देखते ही देखते साल बीत गया।
अगले साल फिर विवाह की वर्षगांठ की पूर्वसंध्या पर दोनों साथ बैठे।
एक-दूसरे की डायरियाँ लीं।
पहले आप, पहले आप की मनुहार हुई।
आखिर में महिला प्रथम की परिपाटी के आधार पर पत्नी की लिखी डायरी पति ने पढ़नी शुरू की।
पहला पन्ना…… दूसरा पन्ना…….. तीसरा पन्ना।
…..आज शादी की वर्षगांठ पर मुझे ढंग का तोहफा नहीं दिया।
…….आज होटल में खाना खिलाने का वादा करके भी नहीं ले गए।
…….आज मेरे फेवरेट हीरो की पिक्चर दिखाने के लिए कहा तो जवाब मिला बहुत थक गया हूँ।
……..आज मेरे मायके वाले आए तो उनसे ढंग से बात नहीं की।
………. आज बरसों बाद मेरे लिए साड़ी लाए भी तो पुराने डिजाइन की।
ऐसी अनेक रोज़ की छोटी-छोटी फरियादें लिखी हुई थीं।
पढ़कर पति की आँखों में आँसू आ गए।
पूरा पढ़कर पति ने कहा-
“मुझे पता ही नहीं था मेरी गल्तियों का।
मैं ध्यान रखूँगा कि आगे से ये दोबारा ना हों।”
अब पत्नी ने पति की डायरी खोली
पहला पन्ना……… कोरा
दूसरा पन्ना……… कोरा
तीसरा पन्ना ……… कोरा
अब दो-चार पन्ने साथ में पलटे वो भी कोरे।
फिर 50-100 पन्ने साथ में पलटे तो वो भी कोरे।
*पत्नी ने कहा-
“मुझे पता था कि तुम मेरी इतनी सी इच्छा भी पूरी नहीं कर सकोगे।
मैंने पूरा साल इतनी मेहनत से तुम्हारी सारी कमियां लिखीं ताकि तुम उन्हें सुधार सको।
और तुमसे इतना भी नहीं हुआ।”
पति मुस्कुराया और कहा-
“मैंने सब कुछ अंतिम पृष्ठ पर लिख दिया है।”
पत्नी ने उत्सुकता से अंतिम पृष्ठ खोला। उसमें लिखा था…
:-*
“मैं तुम्हारे मुँह पर तुम्हारी जितनी भी शिकायत कर लूँ लेकिन तुमने जो मेरे और मेरे परिवार के लिए त्याग किए हैं और इतने वर्षों में जो असीमित प्रेम दिया है उसके सामने मैं इस डायरी में लिख सकूँ ऐसी कोई कमी मुझे तुममें दिखाई ही नहीं दी।
ऐसा नहीं है कि तुममें कोई कमी नहीं है लेकिन तुम्हारा प्रेम, तुम्हारा समर्पण, तुम्हारा त्याग उन सब कमियों से ऊपर है।
मेरी अनगिनत अक्षम्य भूलों के बाद भी तुमने जीवन के प्रत्येक चरण में छाया बनकर मेरा साथ निभाया है।
अब अपनी ही छाया में कोई दोष कैसे दिखाई दे मुझे।”
अब रोने की बारी पत्नी की थी।
उसने पति के हाथ से अपनी डायरी लेकर दोनों डायरियाँ अग्नि में स्वाहा कर दीं और साथ में सारे गिले-शिकवे भी।
फिर से उनका जीवन एक नवपरिणीत युगल की भाँति प्रेम से महक उठा।
जब जवानी का सूर्य अस्ताचल की ओर प्रयाण शुरू कर दे, तब हम एक-दूसरे की कमियां या गल्तियां ढूँढने की बजाए अगर ये याद करें हमारे साथी ने हमारे लिए कितना त्याग किया है, उसने हमें कितना प्रेम दिया है, कैसे पग-पग पर हमारा साथ दिया है तो निश्चित ही जीवन में प्रेम फिर से पल्लवित हो जाएगा।

An interesting dialogue is worth comment. I believe that it is best to write more on this matter, it won’t be a taboo subject however typically people are not sufficient to speak on such topics. To the next. Cheers
Nice post. I was checking continuously this blog and I am inspired! Very helpful information specifically the final phase 🙂 I maintain such info a lot. I was looking for this particular information for a very lengthy time. Thank you and good luck.
Everything is very open and very clear explanation of issues. was truly information. Your website is very useful. Thanks for sharing.
Whats Taking place i am new to this, I stumbled upon this I have found It positively useful and it has aided me out loads. I hope to give a contribution & assist other customers like its helped me. Great job.
Good write-up, I’m regular visitor of one’s website, maintain up the nice operate, and It’s going to be a regular visitor for a long time.
Hey there! Would you mind if I share your blog with my facebook group? There’s a lot of folks that I think would really appreciate your content. Please let me know. Cheers
Hi there, You have done an incredible job. I will certainly digg it and for my part suggest to my friends. I’m sure they will be benefited from this website.
I¦ll immediately snatch your rss as I can’t in finding your e-mail subscription link or e-newsletter service. Do you’ve any? Please allow me understand so that I may subscribe. Thanks.
Hi my family member! I want to say that this post is amazing, nice written and come with almost all important infos. I?¦d like to see more posts like this .
Hello! I could have sworn I’ve been to this blog before but after browsing through some of the post I realized it’s new to me. Anyways, I’m definitely happy I found it and I’ll be book-marking and checking back frequently!
you are in point of fact a just right webmaster. The website loading velocity is incredible. It seems that you are doing any unique trick. Furthermore, The contents are masterwork. you have performed a magnificent job in this subject!