Republic Day

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) Republic Day Essay

Republic Day Essay

26 जनवरी 1950 को हमारे देश भारत का संविधान लागू हुआ था I इस दिन हमारा देश गणतंत्र घोषित हुआ था I

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति बनाया गया I इस पवित्र दिवस को प्रति वर्ष मनाया जाता है I दिल्ली में 26 जनवरी का समारोह प्रतिवर्ष उत्साह से मनाया जाता है I सभी राज्यों के लोग अपने अपने राज्य की संस्कृति का प्रदर्शन करते हैं I

भारतीय सेना अपने बल का प्रदर्शन करती है और सारे हथियारों को दिखाती है I सेना के जवान तरह तरह के खतरनाक कारनामे करते हैं और लोग तालियां बजा कर उनका हौंसला बढ़ाते हैं I राष्ट्रपति ध्वज को फहराते हैं और सलामी देते हैं I सेना के जवानों को देखकर हमारा मष्तक गर्व से ऊँचा हो जाता है I
‘अलग भाषा, अलग वेश फिर भी अपना एक देश’ यह अनेकता में एकता के दर्शन हमें इस शोभा यात्रा में होते है I विभिन्न प्रांतों कि झांकियां अपनी ही छठा बिखेरती हैं I सभी राज्यों मैं गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाता है I

गणतंत्र की पूर्व संध्या को राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम सन्देश देते हैं I कवि देवराज ने ठीक ही कहा है-
‘यह छब्बीस जनवरी आकर कहती है हर बार I
संघर्षों से ही मिलता है जीने का अधिकार’II.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *