Happy New Year

आओ ये नया साल कुछ इस तरह मनाएं।

आओ ये नया साल
कुछ इस तरह मनाएं।
दीपक जलाएं ज्ञान का
अज्ञान को मिटाएं।

सदभाव प्यार नम्रता,
बढ़ती रहे दिलों में।
नफ़रत बुराई ईर्ष्या ,
आ पाए न मनों में।
सबकी करें भलाई
सबको करीब लाएं।
आओ ये नया साल
कुछ इस तरह मनाएं।

गुजरा जो साल उसमें
संघर्ष किया सबने।
इस साल मेरे दाता
टूटें न कोई सपनें।
सबकी मुरादें पूरी
दाता तू करता जाये।
आओ ये नया साल
कुछ इस तरह मनाएं।

सूरज चढ़े दया का
उपकार जी हवाएं।
करुणा की रोशनी से
जग सारा जगमगाए।
अम्बर भी प्रेमाभक्ति का
गीत गुनगुनाये।
आओ ये नया साल कुछ
इस तरह मनाएं।

Advertisement