Moral Stories

Short Hindi Story Related to God

एक महात्मा ने पूछा-
“सबसे ज्यादा बोझ कौन सा जीव उठा कर घूमता है ?”
किसी ने कहा गधा,
तो किसी ने बैल,
तो किसी ने ऊंट।..
अलग अलग प्राणीयों के नाम बताए।
लेकिन महात्मा किसी के भी जवाब से संतुष्ट नहीं हुए।

महात्मा ने हंसकर कहा-
“गधे, बैल और ऊंट के ऊपर हम एक मंजिल तक बोझ रखकर उतार देते हैं।
लेकिन..
इंसान अपने मन के ऊपर मरते दम तक विचारों का बोझ लेकर घूमता है।
किसी ने बुरा किया है उसे न भूलने का बोझ,
आने वाले कल का बोझ,
अपने किये पापों का बोझ।
इस तरह कई प्रकार के बोझ लेकर इंसान जीता है।
जिस दिन इस बोझ को इंसान उतार देगा। तब सही मायने मे जीवन जीना सीख जाएगा।

क्यों सोचे तू कल की, कल के कौन ठिकाने हैं।
ऊपर बैठा वो बाजीगर, जाने क्या मन में ठाने है।

Advertisement